उत्तराखंड समाचार

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

देवभूमि पत्रकार यूनियन ने किया अभिनन्दन समारोह का आयोजन

देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर देवभूमि पत्रकार यूनियन ने आज राजधानी देहरादून के तिलक रोड स्थित श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला में पत्रकारिता दिवस एंव अभिनन्दन समरोह का आयोजन किया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया पर हावि होती राजनैतिक आकांक्षाएं विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गयी।

आज दोपहर 12 बजे तिलक रोड स्थित श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज में देवभूमि पत्रकार यूनियन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की सदस्य एवं एसकेएम न्यूज सर्विस की निदेशक श्रीमती मेघा गोयल तोमर को उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व कुलपति डा. सुधा पाण्डेय, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक रवि बिजरानिया, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार डा. देवेन्द्र भसीन, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने स्मृति चिन्ह, शॉल एवं तुलसी माला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थाई समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, वरिष्ठ संजय पाण्डे, वरिष्ठ पत्रकार महेश रावत को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नही रह पाये जिसके कारण यह निर्णय लिया गया कि उनका सम्मान ससम्मान के साथ उनके आवास पर समिति द्वारा भेज दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन देव भूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड के प्रदेश महासचिव डा. बी.डी. शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विजय जयसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष एस.एन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा, संजय गर्ग, दिनेश गुप्ता, दिनेश शक्ति त्रिखा, रजत शर्मा, कुलदीप ललकार, धनराज गर्ग, तिलक राज, रामप्रताप साकेति आदि मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581