उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।उधर, हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

देहरादून। आज सुबह-सुबह केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देर शाम बाद ही मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई।बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। जबकि, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम भी बर्फबारी होने से प्रभावित हुआ है। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।उधर, हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। उधर, मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581