उत्तराखंड समाचार

7 अप्रैल को होगा राज्य स्तरीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन

परिचय सम्मेलन को लेकर पूरे हरियाणा में 100 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केन्द्र बनाये गए हैं।

फरीदाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को श्री रामलीला भवन करनाल में राज्य स्तरीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। परिचय सम्मेलन को लेकर पूरे हरियाणा में 100 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केन्द्र बनाये गए हैं।गोयल ने कहा कि यह अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित 24वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन है। आज तक हुए 23 कामयाब परिचय सम्मेलनों के माध्यम से सैकड़ों रिश्ते हो चुके है। आगामी 7 अप्रैल को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर हरियाणा के सभी जिलों, कस्बों व मंडियों में पंजीकरण बनाए गए है। कुल 100 से ज्यादा स्थानों पर ये पंजीकरण केन्द्र बनाए गए है। जो भी विवाह योग्य प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहिए वे इन पंजीकरण केन्द्रों से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। गोयल ने कहा कि जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है इसलिए विवाह योग्य प्रत्याशियों को जल्द से जल्द अपने पंजीकरण करवा लेने चाहिए। इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों से जहां समाज में एकता और भाईचारा स्थापित होता है वहीं साथ ही दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। इन परिचय सम्मेलनों के माध्यम से प्रत्याशी खुलकर एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं इसलिए इस प्रकार के परिचय सम्मेलन सार्थक साबित हो रहे है। इस अवसर पर पवन बंसल व मनीष गर्ग ने कहा कि परिचय सम्मेलन आज के समय की जरूरत बन कर रह गया है। इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों से जहां मनपसंद रिश्ता मिलने में आसानी हो जाती है वहीं दहेज प्रथा जैसी बीमारी को रोकने में भी ये परिचय सम्मेलन सहायक साबित हो रहे हैं। इसके अलावा जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581