उत्तराखंड समाचार

दून पुलिस ने किया अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च

साथ ही चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी सूचना पर तत्काल पुलिस को उसकी जानकारी देने हेतु बताया गया।

देहरादून। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में  विकासनगर तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा मिश्रित आबादी क्षेत्र, सवेंदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा मार्च करते हुए चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी सूचना पर तत्काल पुलिस को उसकी जानकारी देने हेतु बताया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581