उत्तराखंड समाचार

संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सभी का सम्मान करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है

देहरादून, 10 मार्च। आज यमुना कॉलोनी ऑफिसर्स कम्युनिटी हॉल में आर्थिक प्रकोष्ठ एवं सेवानिवृत प्रकोष्ठ के प्रबुद्धजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे संवाद कार्यक्रम के द्वारा सभी के विचारों के साथ अपने संकल्प पत्र को तैयार करती है। देश के प्रधानमंत्री सभी के विचारों के द्वारा इस देश को 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। इस देश को आज मजबूती से नई ऊंचाइयों पर ले जाने काम नरेंद्र मोदी के माध्यम से हो रहा है। कार्यक्रम में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सभी का सम्मान करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि इस देश को 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए आने वाले चुनाव में हम सब लोगों को एक साथ मिलकर अपने बूथ पर मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने हैं। कार्यक्रम में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी पार्टी की सरकार ने पिछले कार्यकाल में जो संकल्प लिए थे उन्हें आज मोदी जी पूरा कर रहे हैं। इस देश को गौरवपूर्ण एवं सम्मान देने का काम भी नरेंद्र मोदी ने किया है। आज 140 करोड़ देशवासी अपने आप में गौरव महसूस करते हैं। कार्यक्रम में जोत सिंह बिष्ट, रमेश रमोला, मनोहर क्रांति मिश्रा, राजेश्वर पेनौली, नौली, आरपी रतूड़ी, मधु बिष्ट एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button