उत्तराखंड समाचार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई अधिकारियों को मतदाता शपथ

विशेषकर नये वोटर्स को मतदान करने तथा मतदान के लिए अपने मित्रों, परिजनों, आसपास के लोगों सहित अन्य को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया।

देहरादून,19 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा  सभागार में कलेक्ट्रेट परिसर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधि आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद के सभी व्यस्क नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं तथा अपनी सरकार चुनते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें। विशेषकर नये वोटर्स को मतदान करने तथा मतदान के लिए अपने मित्रों, परिजनों, आसपास के लोगों सहित अन्य को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581