उत्तराखंड समाचार

कुष्ठ आश्रम में किया कम्बल वितरण

प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ने बताया कि काबीना मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है,

देहरादून, 28 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व दायित्वधारी चौधरी अजीत सिंह एवं प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ने देहरादून के रैफल होम शिव सदन कुष्ठ आश्रम, नवजीवन ग्राम कुष्ठ आश्रम, रोटरी क्लब कुष्ठ आश्रम, शांति कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इन शारीरिक रूप से विकलांग लोगों की सेवा की जाती है, इन लोगों का आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिलता है।  प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ने बताया कि काबीना मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें क्रम में रविवार को कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरण और मिष्ठान वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री जोशी लगभग 20 वर्षों कोई भी शुभ कार्य होता है तो वह पहले इन लोगों की सेवा करते हैं। लोग अपना जन्मदिन होटल में मनाते हैं बड़ी-बड़ी पार्टियों करते हैं लेकिन मंत्री जी हमेशा इन लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाते हैं. रैफल होम शिव सदन के प्रधान मलक सिंह ने सभी लोगों की तरफ से काबीना गणेश जोशी की लंबी आयु दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि जोशी जी हमें कभी नहीं भुलते वह हमेशा हमें याद रखते हैं। इस अवसर पर रैफल होम के प्रधान मलक सिंह, साबू, लाटी सोबनी, बच्चनदेई शेर सिंह, पुनीत, गणेशी, पिंकी, गुड्डी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464