उत्तराखंड समाचार

डोईवाला शुगरमिल मे गार्ड ने की फायरिंग, अधिकारी घायल

एसएसपी के निर्देश पर अभियोग पंजीकृत

देहरादून। गणतन्त्र दिवस पर डोईवाला शुगरमिल मे गार्ड द्वारा लापरवाही से हर्ष फायरिंग करने पर अधिकारी के घायल होने की घटना के वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना डोईवाला को पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करने के दिए निर्देश।
आज सोशल मीडिया पर डोईवाला शुगर मिल में झंडारोहण के दौरान एक सुरक्षाकर्मी द्वारा लापरवाही से बंदूक द्वारा फायर होने का वीडियो प्रसारित होना पाया गया। उक्त वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया व संबंधित अधिकारियों को तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए। उक्त वायरल वीडियो की डोईवाला पुलिस द्वारा तत्काल जानकारी करने पर पाया की आज गणतन्त्र दिवस पर डोईवाला शुगर मिल मे ध्वजारोहण के समय शुगर मिल मे नियुक्त सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी। गार्ड के द्वारा लापरवाही व उपेक्षापूर्ण तरीके से हर्ष फायरिंग किये जाने पर बन्दूक से चली गोली नीचे जमीन पर लगकर गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक के पेट पर लगे। जिससे वह घायल हो गये। शुगरमिल के स्टाफ द्वारा उन्हे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उक्त अवसर पर शुगर मिल मे स्कूली बच्चे व मिल स्टॉफ तथा अन्य व्यक्ति मौजूद थे। जिससे उक्त घटना और भी ज्यादा संगीन हो सकती थी। उक्त घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डोईवाला पुलिस द्वारा स्वयं कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या- 26/24 धारा 338 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियोग में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581