उत्तराखंड समाचार

छग की केबीनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े शांतिकुज पहुँची

केबीनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची, जहाँ देसंविवि के प्रतिकुलपति व युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उनका स्नेहपूर्ण स्वागत किया।

भगवती प्रसाद गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार  22  सितम्बर। छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी अपने परिवार सहित हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंची। यहाँ उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी से भेंंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। केबीनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची, जहाँ देसंविवि के प्रतिकुलपति व युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उनका स्नेहपूर्ण स्वागत किया। प्रतिकुलपति से भेंट के दौरान श्रीमती राजवाड़े जी ने विश्वविद्यालय की शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा की और समाज कल्याण और सतत विकास में इसकी भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया। प्रतिकुलपति जी के साथ हुई इस चर्चा में शिक्षा, नेतृत्व और समाजसेवा के नए आयामों पर विचार-विमर्श हुआ। श्रीमती राजवाड़े ने जीवन विद्या के आलोक केंद्र, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकल्पों का भी अध्ययन किया। प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर राज्य की विकास की प्रार्थना की।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581