उत्तराखंड समाचार

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा इस पर प्रत्येक 15 दिन में बैठक करने के निर्देश दिए।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति  की बैठक का आहुत की गई। जिलाधिकारी ने  ब्लैक स्पॉट में किये गए सुधार की जानकारी लेते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट को मानक के अनुरूप सुधार करते हुए सड़क को सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात एवं संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया किया रैस ड्राईव पर प्रतिबन्ध लगाने तथा हेलमेट एवं सीट बैल्ट का अुनपालन कराने हेतु नियमित अभियान चलाएं। उन्होंने ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा इस पर प्रत्येक 15 दिन में बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एवं एनएच,एनएचआई के अधिकारियों को गतिसीमा के साइन बोर्ड लगाने के साथ ही चकराता, मसूरी आदि पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों पर अनिवार्य रूप से क्रास बेरियर लगाने के निर्देश दिए।

वाहन दुर्घटनाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान करते हुए सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए दुर्घटना स्थलों पर सुधारीकरण कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीड पर रोक लगाने के साथ ही हेलीमेट एवं सीट बेल्ट का अनुपालन कराने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात सर्वेश पंवार, अधि0 अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी, संभागीय परिवहन अधिकारी आर सी तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, एनएचआई,एनएच, लोनिवि के अन्य खण्डो के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581