उत्तराखंड समाचार

गुलदार प्रभावित इलाकों में एसएसपी ने जारी किये वाहनों से नियमित गस्त के निर्देश

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग दिया जा रहा है।

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला करने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस को प्रभावित इलाकों में वाहनों से नियमित गस्त के निर्देश दिये है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर राजपुर तथा रायपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से प्रभावित इलाकों में वाहनों से गस्त की जा रही है। इस दौरान लाउड हेलरो के माध्यम से लोगो को सावधानी बरतने के दिये जा रहे है निर्देश। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग दिया जा रहा है। दून पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया की प्रभावित इलाकों में रात्रि के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकले तथा अपने आसपास गुलदार के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचित करें।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581