उत्तराखंड समाचार

सुश्री अरुणा नायर ने रेलवे बोर्ड के सचिव का पदभार संभाला

। सुश्री नायर आईआरएमएस में लेवल-16 में सूचीबद्ध होने वाली पहली आईआरपीएस अधिकारी भी हैं।

नई दिल्ली। 1987 बैच की भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी और लेवल-16 पैनल में शामिल आईआरएमएस अधिकारी सुश्री अरुणा नायर को रेलवे बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले वे मई, 2023 से रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (स्टाफ) के रूप में और फरवरी, 2022 से मई, 2023 तक रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक/स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने  पांच जनवरी, 2024 को उन्हें आईआरएमएस लेवल-16 में रेलवे सचिव के रूप में नियुक्त किया। सुश्री नायर आईआरएमएस में लेवल-16 में सूचीबद्ध होने वाली पहली आईआरपीएस अधिकारी भी हैं। सुश्री अरुणा नायर को रेलवे के विभिन्न पदों का व्यापक अनुभव है और उन्होंने पूर्वी रेलवे में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ), मेट्रो रेलवे/कोलकाता में उप सीपीओ, दक्षिण रेलवे में पीसीपीओ तथा रेलवे भर्ती बोर्ड (चेन्नई), चेन्नई व पालघाट के रेलवे डिवीजनों तथा तिरुचिरापल्ली में गोल्डन रॉक वर्कशॉप व डिवीजन में अन्य पदों पर काम किया है। सुश्री नायर ने 2005 से 2009 तक केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में निदेशक (कार्मिक) के रूप में भी काम किया था। सुश्री अरुणा नायर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तथा सेवा प्रशिक्षण के अंग के रूप में 2009 में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर किया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581