उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय खेलो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर

एसएसपी ने दिये सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून।  आगामी नगर निकाय चुनाव तथा राष्ट्रीय खेलो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा आज जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के दौरान अगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चिन्हित किये गये संवेदनशील/अति सवेंदनशील स्थानो की जानकारी लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे अराजक तत्वों को, जो चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर सकते है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, इसके अतिरिक्त उपस्थित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रो/बूथ का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाये पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी की सम्भावना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान आगामी राष्ट्रीय खेलो हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा खेलो के दौरान त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय खेलो के उद्घाटन तथा खेलो के दौरान विशिष्ट/अति विशिष्ट महानुभावो के जनपद में आगमन के दृष्टिगत अराजक/अवांछनीय तत्वो पर सर्तक दृष्टि रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस बल का आंकलन करते हुए समय से उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक विकास नगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला, पुलिस यातायात व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581