उत्तराखंड समाचार

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही

चमोली पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (आईपीएस) के निर्देशन में चमोली पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है। जिस क्रम आज यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल द्वारा बिरही व गोपेश्वर में वृह्द स्तर पर चैकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लघन करने वाले 21 व्यक्तियो के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 14000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रेरित भी किया गया। अपील की गयी कि यदि आपके द्वारा यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों का संचालन किया जाता है, तो ऐसे में न केवल आपकी अपितु आपके वाहन में सफर कर रहे लोगों की भी सुरक्षा है। चमोली पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button