उत्तराखंड समाचारक्राइम

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी हैं। थाना रानीपोखरी पुलिस ने 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को कडी कार्यावाही करने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे व्यापक अभियान के अन्तर्गत थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग करते हुए पुलिस द्वारा एयरपोर्ट तिराहे के पास से एक मोटर साइकिल संख्या यूके-07 बीएफ-1403 होंडा शाइन पर आ रहे एक युवक सुरेन्द्र सिंह पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी गली नम्बर 07 गणेश विहार अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी देहरादून को चैकिंग के लिये रोका गया तो वो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर घोट कर पकड लिया गया। चैकिंग के दौरान अभियुक्त को 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रानीपोखरी पर मुकदमा अपराध सख्या 60/23 धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581