उत्तराखंड समाचार

गुमशुदा नाबालिगों को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

स्कूल प्रबन्धन द्वारा बताया गया की दोनों आज स्कूल भी नहीं आए थे

चमोली। गुमशुदा नाबालिगों को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने चन्द घण्टों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आज कोतवाली कर्णप्रयाग पर एक स्थानीय महिला द्वारा आकर सूचना दी गयी की उनका पुत्र उम्र 15 वर्ष तथा उसका दोस्त जिस की उम्र 14 वर्ष है। आज सुबह प्रातः 8:00 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम के 04:30 बजे तक भी घर नहीं पहुँचे है। स्कूल प्रबन्धन द्वारा बताया गया की दोनों आज स्कूल भी नहीं आए थे। उक्त सूचना पर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नाबालिगों की तलाश के लिये थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी।  गठित पुलिस टीम के अल्प समय किये गये भरसक प्रयासों, कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेज की सहायता से थाने पर सूचना मिलने के कुछ घण्टों के भीतर दोनों नाबालिगों को थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिन्हें समझाकर बुझाकर अपने संरक्षण लेते हुए दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग किशोर के इस तरह अचानक गायब होने पर परिजन काफी परेशान थे। जिनके सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464