आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारताज़ा ख़बरेंदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

विधायक बेहड पर हमला देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला : अवधेश पंत

लोकतंत्र में चुनाव एक स्वस्थ परंपरा

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी/ उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अवधेश पंत ने कहा कि किच्छा में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने की नियत से पुलिस और प्रशासन के समक्ष सत्ता के मद में चूर एक पूर्व विधायक के साथ आए असामाजिक तत्वों ने जिस तरह पांच बार के विधायक पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान में विधायक श्री तिलक राज बेहड़ के साथ हाथापाई करने का काम किया है। यह साबित करता है कि इन लोगों का विश्वास देश के संविधान और लोकतंत्र से उठ चुका है। लोकतंत्र में चुनाव एक स्वस्थ परंपरा है जनता द्वारा अपने मत के द्वारा अपना प्रतिनिधि चुनने की, आज जिस तरह सत्ता का दुरुपयोग कर धनबल, बाहुबल का प्रयोग करते हुए जनता के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। वह देश के लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी/ उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अवधेश पंत ने तिलक राज बेहड़ पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए इसे देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति एवं स्वस्थ लोकतंत्र के विरुद्ध बताते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581