उत्तराखंड समाचार

डीएम ने किया सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में संचालित इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इसी रोड से आराघर, आराघर से प्रिंस चौक, चकराता रोड, किशननगर चौक आदि स्थलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क के ब्लैक टॉप कार्य तेजी से करने तथा फुटपाथ कार्यों, वॉल पेंटिंग, भूमिगत विद्युत लाईन, ड्रेनज कार्यों हेतु बनाई जा रही नालियों को लिंक करते हुए, फुटपाथ एवं रंगरोगन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए श्रमिकों की संख्या और बढाने तथा प्रत्येक साईट पर कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधि0अभि लोनिवि प्रवीण कुश, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, विद्युत, आदि विभागों के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581