उत्तराखंड समाचार

राइस मिलो में खाद्य मंत्री ने की छापेमारी

मंत्री ने किया धान मिलों का औचक निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बाजपुर के कई धान मिलों का औचक निरीक्षण किया।बता दें कि अपने बाजपुर दौरे में खाद्य मंत्री ने धनलक्ष्मी फूड्स,धनलक्ष्मी सीड्स,उत्तरांचल फूड्स ,महाबीर राइस, ASM मिलों के औचक निरीक्षण में कई खामियां पाई।खासकर कर के धनलक्ष्मी सीड्स और महाबीर राइस मिल में खाद्य मंत्री ने खामियों को देखा। इस दौरान ने कहा कि धनलक्ष्मी फूड्स का जो प्लांट संचालित है और जहां से यह प्लांट संचालित हो रहा है वह सही प्रकार से चल रहा है किंतु इन्ही की एक अन्य फर्म जो कि धनलक्ष्मी सीड्स से है यहां के निरीक्षण में कई खामियां मिली है। वहीं एएसएम मिल के अपने निरीक्षण में खाद्य मंत्री को यह प्लांट बंद मिला।उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट संचालन की अवस्था मे नही है क्योंकि जहां जहां धूल फैली हुई है तो वहीं यहां पर कर्मचारियों का ना होना भी इस बात की पुष्टि करता है कि यह प्लांट भी बंद है। वहीं रेखा आर्य ने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में लगाया गया है जिसका उद्देश्य सिर्फ धान का क्रय करना है। वहीं उन्होंने बताया कि महावीर राइस मिल के भी निरीक्षण में यही कमियां देखने को मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन भी मिलों में कमियां पाई गई हैं वहां पर सौरटैक्स मशीन मौजूद नही है। साथ ही अन्य भी बहुत सी कमियां हैं।इन राइस मिलों में ना ही सौरटैक्स मशीन, ड्रायर प्लांट, ब्लेन्डिंग मशीन का ना होना पाया गया इसके अलावा भी कई अन्य खामियां इन मिलों में देखने मे आई। प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में स्थापित किये गए हैं जो कि लापरवाही की घोर पराकाष्ठा है। मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि यह बेहद ही घोर लापरवाही की बात है कि राइस मिलों के द्वारा नियमो को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है जिसे की बर्दास्त नही किया जाएगा।कहा कि विभागीय सचिव को ऐसी मिलो के खिलाफ और अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581