उत्तराखंड समाचार

यातायात के लिए खोला गया मार्ग

आज प्रातःकाल समय 04:35 बजे फायर स्टेशन रतूड़ा को मयाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर एक पेड़ गिरने से उक्त मोटर मार्ग के बाधित होने की सूचना प्राप्त हुई।

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग की फायर सर्विस टीम व चौकी जखोली पुलिस द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर बाधित हुए मार्ग को यातायात के लिए खोला गया।
आज प्रातःकाल समय 04:35 बजे फायर स्टेशन रतूड़ा को मयाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर एक पेड़ गिरने से उक्त मोटर मार्ग के बाधित होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो मयाली मोटर मार्ग स्थित मरड़ी गाड़ के समीप सड़क मार्ग पर आग लगने के कारण पेड़ टूटकर सड़क मार्ग पर आ गया था, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। फायर यूनिट द्वारा चौकी प्रभारी जखोली व उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से सूझ बूझ दिखाते हुए सर्वप्रथम उक्त पेड़ में लगी आग को बुझाया गया तदोपरान्त पेड़ को वुडन कटर की सहायता से टुकड़ों में काटकर यातायात को सुचारु किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581