उत्तराखंड समाचार

हरीश रावत बोले : पर्यटन विभाग पर ज्यादा भरोसा करना हुई त्रुटि

प्रारंभिक सर्वेक्षण के बाद पर्यटन विभाग आगे नहीं बढ़ पाया : हरीश रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने आज अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से कहा की पिछली बार मुझसे एक त्रुटि रह गई थी। मैंने पर्यटन विभाग पर ज्यादा भरोसा किया और उनको अपने नेशनल हाईवेज में फूड सराय, फूड कोर्ट्स और क्राफ्ट कोर्ट्स विकसित करने का दायित्व सौंपा जिसमें प्रारंभिक सर्वेक्षण के बाद पर्यटन विभाग आगे नहीं बढ़ पाया। इस बार मैं समझता हूंँ यह काम मंडी को सौंपा जाय। नई सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और हर बाजार में एक ऐसा फड़ बाजार भी विकसित करना चाहिए, जहां निकट के गांवों के लोग अपने उत्पाद को लाकर के बेच सकें और उस स्थान की सुरक्षा आदि का दायित्व मंडी करे। और ऐसे बाजारों को मंडी सिस्टम के साथ जोड़ा जाए, ताकि धीरे-धीरे दूरदराज के गांवों में भी मंडी सिस्टम विकसित किया जा सके। और स्थानीय उत्पादों को मंडी में लाकर और मंडी के माध्यम से बड़े बाजार में पहुंचाया जा सके। मैं समझता हूं कि जैविक खेती की तरफ जब हम बढ़ेंगे तो यह तंत्र हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button