उत्तराखंड समाचार

तीर्थ नगरी की पौराणिक रामलीला का हुआ विधिवत शुभारंभ

अतिथियों ने रामलीला के सुंदर आयोजन के लिए आयोजकों को दी बधाई

ऋषिकेश। वर्ष 1955 से स्थापित तीर्थ नगरी की सबसे पौराणिक सुभाष बनखंडी श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति सजवाण, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, व्यापार मंडल के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही अतिथियों ने श्री राम के जीवन चरित्र से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

बनखंडी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सुभाष बनखंडी श्री रामलीला का शुभारंभ के दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री गणेश वंदना, रावण वेदवती संवाद और कैलाश लीला तक की लीला दिखाई गई। जिसमें अहंकारी रावण द्वारा ऋषि कन्या वेदवती के साथ दुर्व्यवहार तथा भगवान शंकर द्वारा रावण के अहंकार को दूर करने की लीला का सुंदर मंचन किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे जीवन और सनातन संस्कृति के आधार है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर जीवन की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। कहा कि रामलीला हमें हर रिश्ते को पवित्रता के साथ निभाने की सीख देती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के सभी आयोजकों को बधाई दी और रामलीला मंचन की सफलता की कामना की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण ने कहा कि भगवान श्री राम की लीला हमें सद्दमार्ग पर चलने को प्रेरित करती है। भगवान श्री राम की लीला असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कहा कि पारिवारिक जनों को मजबूत करने के लिए रामलीला जैसे आयोजन बहुत जरूरी है।

इस दौरान भगवान शिव ने रावण के अहंकार को पलभर में तोड़ दिया और इसके बाद भगवान शिव ने रावण को वर मांगने को कहा रावण ने वर के रूप चंद्रहास नाम की तलवार भगवान शिव से प्राप्त की। इस मौके पर मंच का संचालन महामंत्री श्री रामलीला कमेटी हरीश तिवाड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, सतीश पाल, पार्षद राजेश दिवाकर, राकेश पारछा, रमेश कोठियाल, दीपक बिष्ट, दीपक जोशी, हुकुम सिंह, रोहताश पाल, मनमीत कुमार, अशोक मौर्या, मुकेश, योगेश कुमार, पप्पू पाल, मिलन, महेंद्र कुमार, भारतेंदु शंकर पांडेय, नितीश पाल, ललित शर्मा, मनोज गर्ग, सुभाष पाल, मयंक शर्मा, विशु पाल, अभिनब पाल, विनायक कुमार, अश्विनी जायसवाल, अंकुश मौर्य आदि राम भक्त मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581