उत्तराखंड समाचार

मर्यादा की सीमा को लांघने वालो के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

होटल रेस्टोरेंट में शराब परोसने वाले 05 संचालक गिरफ्तार

देहरादून। मर्यादा की सीमा को लांघने वालो के विरुद्ध दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये होटल, रेस्टोरेंट में शराब परोसने वाले 05 मालिक, संचालको को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबों की आकस्मिक रूप से चेकिंग कर होटल, ढाबों में शराब परोसने वाले मालिक, संचालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल, रेस्टोरेंट में चेकिंग हेतु पुलिस टीम गठित कर मालदेवता, शेरगढ़, सहस्त्रधारा रोड, चुना भट्टा, रिंग रोड तथा रायपुर बाजार में होटल, रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। पुलिस चैकिंग के दौरान 05 होटल, रेस्टोरेंट में ग्राहक शराब पीते हुए पाए गए, जिस पर पांचों होटल, रेस्टोरेंट मालिको रविंद्र पुत्र कबूल सिंह निवासी शेर की माल देवता, उम्र 26 वर्ष थाना रायपुर, अनिल भट्ट पुत्र सुरेश चंद्र भट्ट निवासी अपार रायपुर उम्र 30 वर्ष, नीरज तनेजा पुत्र स्वर्गीय बलराम तनेजा निवासी रायपुर रोड चुना भट्टा तनेजा भवन उम्र 34 वर्ष, रजत भंडारी पुत्र स्वर्गीय रविंद्र भंडारी निवासी विक्रम स्टैंड रायपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष व नितिन कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी 65 ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड उम्र 28 वर्ष को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी पांचों संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनयम के तहत 05 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद गोला, उप निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी, उप निरीक्षक राजीव धारीवाल, उप निरीक्षक सुनील नेगी, उप निरीक्षक राजेश असवाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल करणपाल, कांस्टेबल हिमांशु, कांस्टेबल मनजीत, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल बृजमोहन शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581