उत्तराखंड समाचार

आज का युवा 2047 के भारत के विजन को साकार करेगा : गणेश जोशी

15वाँ युवा आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम देहरादून में चार राज्यो महाराष्ट्र, आन्द्रप्रदेश, झारखण्ड, बिहार से 200 आदिवासी युवा प्रतिभागी प्रतिभाग किया।

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित डीआईटी कॉलेज के सभागार में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के सयुक्त तत्वाधान में 15वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। 15वाँ युवा आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम देहरादून में चार राज्यो महाराष्ट्र, आन्द्रप्रदेश, झारखण्ड, बिहार से 200 आदिवासी युवा प्रतिभागी प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का उद्देशय प्रतिभागियो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के चलते प्रतिभागियों को देहरादून के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षिक सत्र भी आयोजित किये गए। जिनमें प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड की सस्कृति एवं इतिहास से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों के बीच उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सास्कृतिक एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद कर रहा है। भारत का पुराना इतिहास रहा है, साथ ही यह युवा नागरिकों का देश है। देश का लंबा इतिहास, विविध संस्कृतियां, समृद्ध विरासत और मजबूत परंपराएं, जिस पर भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी समारोह के दौरान आज का युवा 2047 के भारत के विजन को साकार करेगा। उन्होंने कहा  2023 में हमारा देश अपनी स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूरे कर चुका है। आपने आजादी की लड़ाई के बारे में सिर्फ किताबों में ही पढ़ा है। उन्होंने कहा मैंने खुद भी आजादी के आंदोलन के बारे में सिर्फ सुना ही है, पढ़ा ही है, इसलिए उम्र का फर्क भले हो, लेकिन इस मामले में आप और मैं अलग नहीं हैं। मंत्री ने कहा  आज़ादी के इन दीवानों के सपनों को पूरा करने का दायित्व है वो आप सभी के कंधों पर है। और इन सपनों को पूरा करने के लिये आवश्यक है, आत्मविश्वास, अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं पर गर्व, पर साथ ही ज्ञान, कौशल तथा सहयोग की आवश्यकता भी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी  हमेशा आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं और यही कारण है की मोदी जी चाहते हैं की देश का नौजवान जॉब क्रेटर बने, इनोवेशन के लिए आगे आये और इसलिए इस दिशा में लगातार काम किया गया है। मंत्री ने कहा आप लोग, आज सपने देखेंगे, संकल्प लेंगे, रिस्क उठायेंगे और मेहनत करेंगे तो निश्चित ही भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की कोई भी ताक़त नहीं रोक सकती। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आयोजको को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र सुचित्र नारायण त्यागी, गृह मंत्रालय राजकुमार, प्रो कुलसचिव प्रोफ. प्रियदर्शन पात्रा, निदेशक जे. एस.नेगी, सहायक निदेशक डॉ योगेश धस्माना, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581