उत्तराखंड समाचार

डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने किया बदमाश को गिरफ्तार

देहरादून। तमंचे व चाकू की नोक पर हरिद्वार में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शकील उर्फ पहलवान निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह पिछले 18 सालों से फरार चल रहा था, जिसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर 2004 को अपराधी शकील उर्फ पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरिद्वार कस्बा मंगलौर में मोहम्मद सजर के घर मे तमंचा और चाकू से लैस होकर नकदी, जेवरात आदि सामान लूट कर ले गए थे। इस मामले में थाना मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल सात अपराधियों में से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया था। शकील उर्फ पहलवान तभी से इस मुकदमे में फरार चल रहा था। शकील उर्फ पहलवान के फरार रहने के कारण वर्ष 2008 में उसके घर की कुर्की की जा चुकी है। शकील उर्फ पहलवान शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में लूट व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे दर्ज हैं। शकील उर्फ पहलवान का एक अन्य साथी नौशाद उर्फ छोटा निवासी सरधना मेरठ जो कि शकील के साथ कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त था। 22 मार्च 2005 के दौरान मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में मारा गया था। वर्ष 2021 में जिला मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश शकील उर्फ पहलवान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581