उत्तर प्रदेश समाचारधर्म

जिलाधिकारी ने शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

एकेडमिक ब्लॉक एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने निर्माणाधीन माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एकेडमिक ब्लाक का कार्य लगभग पूरा पाया गया एवं एकेडमिक ब्लॉक के बचे हुए कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता युक्त कार्यों में विश्वविद्यालय निर्माण कार्य शामिल है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने निर्देश दिए कि एकेडमिक ब्लाक के कार्यों में और समय नहीं दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी सत्र में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ हो सके इसके लिए निर्माण कार्यों में शीघ्रता लाई जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य भवनों एवं कार्यांे को भी समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूर्ण करने तथा के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साईट इंजीनियर सहित पीडब्ल्यूडी एवं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581