उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशधर्मभारतमौसम

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, नागरिक सतर्कता बरतें

श्रद्धालुओं से अनुरोध, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

रुद्रप्रयाग। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जून 2026 को अपराह्न 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जनपद रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त अवधि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से आवागमन न करें। खुले स्थानों, ऊँचे पेड़ों, बिजली के खंभों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क स्थापित करें।

Related Articles

Back to top button