उत्तराखंड समाचारधर्म

शिव महापुराण का समापन

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज का सम्मान

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय अग्र परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण का आज समापन हुआ। इस अवसर पर प्रातः प्रतिदिन की तरह रुद्राभिषेक कराया गया। इस पावन अवसर पर व्यास बलराम शर्मा ने भगवान शिव की विभिन्न विधाओं का वर्णन किया। शिव महापुराण के समापन अवसर पर शिव महाकाली की सुंदर झांकी भी निकाली गई। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष गोविंद वाधवा, नीलम, गीता साहनी, बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीपा रावत के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गो से आए समाज सेवियों को व्यासपीठ से आशीर्वाद मिला। शिव महापुराण के समापन अवसर पर डॉक्टर आचार्य सुशांत राज का सम्मान किया गया और उनका भी आशीर्वाद भी आयोजकों को मिला।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581