उत्तराखंड समाचार

मंत्री गणेश जोशी से की सेब काश्तकारों ने मुलाकात

मंत्री ने बैठक में उपस्थित कृषि महानिदेशक को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए।

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल के रामगढ़ और धारी के सेब काश्तकारों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेब के सी-ग्रेड के सेब को रुपये 20 तथा बी-ग्रेड को रुपये 40 और ए-ग्रेड के सेब को रुपये 60 कम से कम समर्थन मूल्य करने की मांग की। किसानों ने कहा अभी वर्तमान में सी- ग्रेड की फसल का समर्थन मूल्य 12 रुपए है। उन्होंने कहा हमारे सेब के ए, बी और सी ग्रेडों के सेब को किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। मंत्री ने बैठक में उपस्थित कृषि महानिदेशक को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मिशन बागवानी के निदेशक और मण्डी परिषद के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने इस संबंध में किसानों को आ रही समस्या का अधिकारियों को रास्ता खोजने और एक शीघ्र रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मंत्री ने कहा किसानों के कल्याण ओर उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए धामी सरकार संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर बैठक में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, बागवानी मिशन के निदेशक आरके सिंह, देहरादून मण्डी समिति के सचिव विजय थपलियाल, जिला पंचायत कलमेश बिष्ट, प्रधान गणेश गौड,किसान चंदन, किसान सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581