उत्तराखंड समाचार

जॉर्ज एवरेस्ट पर खाई में गिर कर युवक की मौत

खाई से मतृक उमेश कुमार के शव निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

देहरादून। आज थाना मसूरी पुलिस को सूचना मिली की जॉर्ज एवरेस्ट पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना मसूरी फोर्स व फायर ब्रिगेड मसूरी की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर जॉर्ज एवरेस्ट पहुंची। जहां पर जॉर्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर से एक व्यक्ति उमेश कुमार पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी डिंडुखेड़ा थाना कांधला जिला शामली यूपी हाल निवासी कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 29 वर्ष पैर फिसलने के कारण नीचे खाई में गिर गया था। खाई में गिरे व्यक्ति के लिए संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू/सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू /सर्च ऑपरेशन करने पर करीब 400-500 मीटर नीचे गहरी खाई में नीचे गिरा व्यक्ति उमेश कुमार मिला। खाई से मतृक उमेश कुमार के शव निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक उमेश कुमार अपने चाचा रवि व अन्य दो रिश्तेदार अमन व देवेंद्र के साथ दिनांक 3 अगस्त 2023 को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे तथा आज ऋषिकेश से घूमने के लिए शाम करीब 5:00 बजे के लगभग जॉर्ज एवरेस्ट पहुंचे थे। जहां पर जॉर्ज एवरेस्ट पार्क से करीब 50 मीटर ऊपर टेकरी से उमेश कुमार पैर फिसलने के कारण करीब 400-500 मीटर नीचे खाई में गिर गया। तथा खाई से संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू /सर्च अभियान चलाकर उमेश कुमार के शव को बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464