उत्तराखंड समाचार

भाजपा सरकार का पुतला दहन करती हुई पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपुरुवाण अग्रवाल।

महिलाओं का अपमान भाजपा के डीएनए में शामिल : लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल

देहरादून। पछवादून जिलाध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने हरिद्वार में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री के करीबी अक्षय चौधरी द्वारा एक महिला को धमकाकर आपत्तिजनक हरकतें साथ ही राजधानी में एक महिला की हत्या को लेकर विरोध दर्ज करते हुए, प्रदर्शन कर पछवादून कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियो की सभा को सम्बोधित करते हुये पछवादून जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपुरुवाण अग्रवाल ने कहा कि आखिर उत्तराखंड भाजपा सरकार कि तमाम महिला विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी तमासबिन बन कर उत्तराखंड में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को देख कैसे सकती है। चाहे अंकिता हत्याकांड हो या वर्तमान में हरिद्वार में हुए इस घोर कृत्य कि हर जगह भाजपा नेताओं के हाथ शामिल है परन्तु ना सरकार से इस पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है और ना ही भाजपा कि महिला नेत्रीया इस पर अपना विरोध दर्ज करती है यहाँ तक कि महिला आयोग भी केवल मूकदर्शक बना रहता है। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि जहाँ भाजपा वोट बटोरने के लिए एक धर्म समुदाय को प्रत्याडित करते रहती है और वही दूसरी ओर भाजपा नेता उसी समुदाय कि महिला के साथ आपतिजनक हालत पर मिलते है यही भाजपा का चाल चरित्र है। पूर्व में भी उत्तराखंड भाजपा नेताओं पर महिलाओ के शोषण के कई आरोप लगते आये है, परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण अभी तक शोषित महिलाओ को न्याय नहीं मिल पाया है। लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का अपमान भाजपा के डीएनए में शामिल है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में ही महिला सुरक्षा नहीं है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर पर में व्यापक आंदोलन करेगी और महिला विरोधी भाजपा सरकार को महिला शक्ति का परिचय देगी। प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विकास राज, ब्लॉक अध्यक्ष मंसूरी ग्रामीण रितेश जोशी, सूरज क्षेत्री, दीपक राई, राजीव थापा, गोपाल क्षेत्री, राज कुमार, सुधीर थापा, सूरज क्षेत्री, पदम लामा, हरी प्रसाद, प्रेम गुरुंग, कमल क्षेत्री, विजय थापा, पिया थापा, बागम्बर दत्त शर्मा, घनश्याम, नीलम आदि लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581