उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया विशिष्ट जन सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग

राज्यपाल ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से स्वर्गीय मांगेराम का परिवार उनकी पुण्यतिथि पर इस प्रकार के आयोजन करता है

देहरादून 30 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डोईवाला में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पिता वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशिष्ट जन सम्मान, वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज बहुत ही गर्व, सम्मान और आनंद की अनुभूति हो रही है क्योंकि आज हम एक ऐसी आत्मा का स्मरण कर रहे हैं जिन्होंने सेवा के मार्ग पर चलकर अपना जीवन जिया और सबको प्रेरणा का मार्ग दिखाया। राज्यपाल ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से स्वर्गीय मांगेराम का परिवार उनकी पुण्यतिथि पर इस प्रकार के आयोजन करता है जो निश्चित रूप से सीखने योग्य बात है। स्वर्गीय मांगेराम जी ने समाज सेवा के साथ-साथ अपने परिवार में भी उच्च संस्कारों का पोषण किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय मांगेराम जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डोईवाला में विद्यालय निर्माण के लिए अपनी भूमि दान दी और स्वयं के संसाधनों से भवन निर्माण करवाकर ग्रामीण इलाकों में विद्यालय खुलवाये। आज वह विद्यालय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज के रूप में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय मांगेराम जी स्वयं समरसता के प्रत्यक्ष उदाहरण थे। उन्होंने अपने सेवा कार्यों में कभी भेदभाव नहीं किया। उनका जीवन असंख्य लोगों के लिए एक प्रेरणा का केंद्र बिंदु है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने माता-पिता के पुण्य से गुण, शील, शिक्षा और योग्यता प्राप्त करता है। यह विचार श्री मांगेराम जी और उनके सुपुत्रों पर बिल्कुल सही बैठता है। कार्यक्रम के अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानन्द गिरी जी महाराज, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला, एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581