उत्तराखंड समाचार

महिलाओं को दिया गया जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण

उक्त प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बढ-चढ कर प्रतिभाग किया गया।

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं को जूट बैग बनाने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। डॉक्टर अलकनंदा अशोक के नेतृत्व में पुलिस परिवार की महिलाओं के कल्याण एवं स्वरोजगार से जोडने हेतु प्रदेशभर में चलाए जा रहे उपवा (उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक (ऑप्स) प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में जूट के बैग बनाने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बढ-चढ कर प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक आप्स द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं से उनकी समस्याएं एवं सुझाव को जाना गया एवं आगामी त्योहारों एवं उपवा के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में भी इसी तरह बढ-चढ कर प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया। सीओ ऑप्स द्वारा उक्त प्रशिक्षण को स्वरोजगार से जुडने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुये सभी से लगातार इसका अभ्यास करने हेतु बताया गया। उक्त जूट बैग मेकिंग प्रशिक्षण रेनुका समिति मातली के प्रोग्राम मैनेजर उज्जवल उनियाल के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षक श्रीमती हेमलता उनियाल एवं श्रीमती आशा चौहान द्वारा दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581