उत्तराखंड समाचार

मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है।

देहरादून। मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 01 जून को श्रीमती रश्मि पत्नी स्व. अवधेश चौहान निवासी 1021 लोहियानगर ब्रहमपुरी पटेलनगर देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र पटेल नगर कोतवाली में दिया गया कि उनकी लोहियानगर, ब्रहमपुरी स्थित दुकान के अन्दर चार्जिंग से एक अज्ञात चोर द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी किया गया है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा अपराध संखया-366/2024 धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मोबाइल चोरी की घटना के दृष्टिगत घटना के अनावरण के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरागरसी, पतारसी कर घटना के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों से आज मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त फिरोज पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी माजरा प्रधान वाली गली थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा लालपुल के पास से चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महावीर सिह कोतवाली पटेलनगर व पुलिस कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581