उत्तराखंड समाचार

8 अक्टूबर को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी भारतीय वायु सेना

वायु सेना दिवस परेड का पिछला संस्करण चंडीगढ़ में आयोजित किया गया

देहरादून। भारतीय वायु सेना 08 अक्टूबर 2023 को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों में वायु सेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष की वायु सेना दिवस परेड और वायु प्रदर्शन प्रयागराज, उत्तर में आयोजित किया जाएगा। औपचारिक परेड वायु सेना स्टेशन बमरौली में आयोजित की जाएगी और वायु प्रदर्शन प्रयागराज में आयुध डिपो किले के आसपास, संगम क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। सुंदर परिवेश पास-पास उड़ते हुए विमानों की धारा के आकर्षण को और बढ़ा देगा। वायु सेना दिवस समारोह वास्तव में 30 सितंबर 2023 को भोपाल मध्य प्रदेश में भोजताल झील के पास एक एयर डिस्प्ले के साथ एक सप्ताह से अधिक समय पहले शुरू होगा। आईएएफ प्रयागराज और भोपाल दोनों स्थानों पर अपने रोमांचक एरोबेटिक प्रदर्शनों के साथ स्थानीय लोगों का स्वागत करने और उन्हें रोमांचित करने के लिए उत्सुक है। वायु सेना दिवस परेड का पिछला संस्करण चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसमें फ्लाईपास्ट वहां सुखना झील के ऊपर आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581