उत्तराखंड समाचार

किसानों के चेहरे पर आएगी खुशहाली : जोगेंद्र सिंह

श्री पुंडीर ने बताया की जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं

देहरादून, 10 जून। केंद्र सरकार के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से अनाजों की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुये उत्तराखंड बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस बढ़े हुए समर्थन मूल्य से किसानों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी साझा की। श्री पुंडीर ने बताया की जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं वह निश्चित रूप से किसानों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा की किस तरह से किसानों की आय दोगुनी हो और लागत का 50प्रतिशत फायदा हो, इसी उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा मोटे अनाज, धान, उड़द की दाल, अरहर, ज्वार, बाजरा आदि के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। निश्चित ही इस समर्थन मूल्य को मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी। इसके लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581