उत्तर प्रदेश समाचारधर्म

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने लिया कांवड मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा

बोर्डर पर आने वाले शिवभक्तों से कहा कि सहारनपुर प्रशासन उनका स्वागत व अभिनंदन करता है।

सहारनपुर, 07 जुलाई। मंडलायुक्त डा0 हृषिकेश भास्कर यशोद एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड मार्ग पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने यूपी-उत्तराखण्ड बोर्डर चौकी तक पथ प्रकाश, बिजली, पानी, शिविर, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था, कांवड मार्ग की स्थिति व साफ-सफाई का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवडियों को किसी किस्म की कोई असुविधा न हो। उसके लिए बिजली, पानी, चिकित्सा, साफ-सफाई एवं पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था निरंतर बनायी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होने रास्ते में पडने वाले शिविर में जाकर खान-पान एवं पेयजल में गुणवत्तायुक्त सामग्री का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिविर में आराम करते वक्त शिवभक्तों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम रखे जाएं। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि कांवड यात्रा को सकुशल एवं मंगलमय रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण है। उन्होने कहा कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होने बोर्डर पर आने वाले शिवभक्तों से कहा कि सहारनपुर प्रशासन उनका स्वागत व अभिनंदन करता है। हमारी प्रार्थना है कि शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय हो। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आलोक शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581