उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने की विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक

विश्वविद्यालयों में शुरू किए जा रहे कोचिंग सेंटर

देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्तराखण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में कोचिंग सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इन कोचिंग सेंटरों में छात्रों से सिविल सेवा की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाएगी जिसमें लड़कियों और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वरीयता दी जाएगी। कोचिंग सेंटर दून विश्वविद्यालय देहरादून, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में संचालित होंगे। यह कोचिंग सेंटर माह अक्टूबर से संचालित किए जाने प्रस्तावित हैं। कोचिंग सेंटर प्रारंभ किए जाने के संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और अन्य अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड से संघ लोक सेवा आयोग में बहुत कम संख्या में बच्चे उर्त्तीण रहे हैं। उत्तराखण्ड अपने आप में शिक्षा और अध्ययन का केंद्र रहा है हमें 15-20 बच्चों के सिविल सेवा में निकलने से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उत्तराखण्ड से सिविल सेवाओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उर्त्तीण हों, इसके लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन और तैयारी कराया जाना जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे यहां बेहद प्रतिभावान छात्र-छात्राएं है लेकिन वे संसाधनों और अन्य कारणों से इन परीक्षाओं में प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं। इसको देखते हुए ऐसे प्रतिभावान और सिविल सेवाओं में रूचि रखने वाले बच्चों के लिए तीन विश्वविद्यालयों में कोचिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इन सेंटरों में बच्चों के लिए बेहद रियायती शुल्क में उन्हें तैयारी कराई जाएगी। सेंटरों में विषय विशेषज्ञ अध्यापक छात्रों की कक्षाएं लेंगे। इसके साथ-साथ सेंटरों में छात्रों को तैयारी हेतु देश में अग्रणी श्रेणी के संस्थानों के विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी। राज्यपाल ने तीनों कुलपतियों को इन सेंटरों के प्रारंभ एवं संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माह अक्टूबर से कोचिंग सेंटर प्रारंभ किया जाना है इसके लिए जो भी कार्यवाही की जानी है उन्हें यथासमय पूर्ण कर लें। कोचिंग सेंटर में प्रवेश हेतु परीक्षा, शुल्क इत्यादि का निर्धारण, विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को योजनाबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581