उत्तराखंड समाचारराजनीति

सीएम के एक्शन से कांग्रेस हताश, अब नकारामक राजनीति पर उतरी : चौहान

विकास मे विपक्ष की भी अहम भूमिका होती है

देहरादून, 01 नवम्बर। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री के तत्काल एक्शन से हताश है और अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आयी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तेजी से जनसरोकार वाले मुद्दों पर कार्यवाही की, उससे कांग्रेस भौचक रह गयी और अब नकारात्मक राजनीति पर उतर आये। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम धरातल पर पहुँचकर वस्तुस्थिति को परख रहे हैं और यही एक अच्छे और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का दायित्व होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को गड्ढे भरने के लिए निर्देशित किया और फिर स्थलीय निरीक्षण किया तो यह अधिक जिम्मेदाराना कदम है। बेहतर तो यह होता कि कॉंग्रेस के विधायक और बड़े नेता भी इस ओर ध्यान रखकर सरकार के संज्ञान मे लाते। उन्होंने कहा कि विकास मे विपक्ष की भी अहम भूमिका होती है और उसे भी जनसरोकार से जुड़े मसलों मे रचनात्मक रवैये के निर्वहन की अपेक्षा होती है। चौहान ने कहा की विभिन्न भर्ती प्रकरणों की जाँच से लेकर भी सीएम ने नैतिक और साहसिक पहल कर साबित किया है कि किसी भी मामले मे देरी नही की जायेगी। वहीं अंकिता मामले मे भी एसआईटी का गठन कर अपने इरादे साफ कर दिये कि आरोपी कितने ही पहुँच वाले क्यों न हो कानून के दायरे मे लाये जायेंगे। चौहान ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी सकरात्मक राजनीति की है और उसे भी जनता ने दायित्व सौंपा है। कांग्रेस को सरकार की जनहित से जुड़ी हर पहल मे खोट नजर आता है जो कि प्रदेश हित मे नही है। सीएम विकास को लेकर पहले ही सभी और विपक्ष के विधायकों से 10 प्रस्ताव मांग चुके हैं और उनके क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात हो चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा विकास की है और कांग्रेस को इसमे सहभागी बनना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581