उत्तराखंड समाचार

महज चंद घंटों में बरामद हुआ गुमशुदा नाबालिग

परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता से कार्य करने व गुमशुदा नाबालिग को सकुशल तलाश करने पर पुलिस का दिल से आभार प्रकट किया गया।

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर पुलिस की तत्परता से महज चंद घंटों में ही गुमशुदा नाबालिग बरामद कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश निवासी घटबगड़ वार्ड स्टेशन रोड कोतवाली बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर में आकर सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय पुत्र आज प्रातः करीब 6.00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला। जिससे वह लोग काफी चिन्तित हो गये हैं। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बागेश्वर द्वारा उक्त नाबालिग की तलाश के लिये पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग की तलाश हेतु स्थानीय लोगों की मदद से सभी सम्भावित स्थानों को तलाशा गया साथ ही सीसीटीवी कैमरे, होटलों को चैक किया गया आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए उक्त गुमशुदा को बागनाथ मंदिर के समीप घूमते हुए बरामद किया गया। जिसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता से कार्य करने व गुमशुदा नाबालिग को सकुशल तलाश करने पर पुलिस का दिल से आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581