उत्तराखंड समाचारक्राइम

राजमिस्त्री ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में निवास करने वाले एक राजमिस्त्री ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं । पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लालतपड डोईवाला निवासी सतीश ने कोतवाली डोईवाला पुलिस को सूचना दी कि उसके ताऊ के 45 वर्षीय पुत्र सुखदेव जो पड़ोस में ही रहता है ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली प्रभारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस चौकी लालतप्पड़ प्रभारी को पुलिस फोर्स के साथ तुरन्त मौके पर भेजा गया। मौके पर मृतक के परिवारजन मौजूद थे, जिनसे जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि घर के एक कमरे मे सुखदेव पुत्र स्व प्रकाश सिंह निवासी लाल तपड़ डोईवाला उम्र 45 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता है वह शराब पीने का आदी था। शव को पुलिस द्वारा अपनी सपुर्दगी में लेकर परिवारजनो की उपस्थिति में पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस का कहना हैं की आत्महत्या करने के कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आए, प्रकरण की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581