उत्तराखंड समाचार

विशिष्ट परिवार से सम्पर्क करते जीएमएस मंडल कैन्ट विधानसभा से जुड़े पदाधिकारी।

महाजनसम्पर्क अभियान के तहत किया विशिष्ट परिवार से सम्पर्क

देहरादून , 06 जून। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैन्ट विधानसभा से जुड़े पदाधिकारियो ने आज श्रीमती सविता कपूर विधायक कैन्ट के मार्गदर्शन मे महाजनसम्पर्क अभियान के तहत विशिष्ट परिवार से सम्पर्क किया और उन्हे मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल मे किये गये जनहित के कार्यो की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर विधायक कैन्ट ने बताया की उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट परिवारों से मुलाकात कर उन्हे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा हैं। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अमित भरतरी,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मंजरी भरतरी, सेना से सेवानिवृत्त शमशेर सिंह बिष्ट, श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के प्रबंधक सुभाष चंद सतपति के घर पर जा कर उन्हे सम्मानित किया गया।
जीएमएस मंडल के मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, जीएमएस मंडल के महा जनसंपर्क अभियान के संयोजक बबलू बंसल, महामंत्री शेखर नौटियाल, मण्डल उपाध्यक्ष एस.के. महाजन, मण्डल मंत्री हितेश चौधरी, अभिषेक शर्मा, नामित पार्षद संजय, जोगेश गुप्ता, गौरव भाटिया, पंकज प्रजापति, अमन जोशी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581