उत्तराखंड समाचार

महानगर अध्यक्ष ने किया महा जन संपर्क अभियान के तहत विशिष्ट परिवारों से संपर्क

केएन शर्मा एवं गढ़वाली फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती सतेश्वरी भट्ट से मुलाकात कर उन्हे सम्मानित किया।

देहरादून। आज भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महा जन संपर्क अभियान के तहत रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल एवं रायपुर मंडल में विशिष्ट जनों से भेंट एवं वार्ता की।
उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य श्रेष्ठमणि नौटियाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती बिरादेवी, श्रीमती रोशनी नेगी, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश रावत, डॉक्टर हरीश देवली, रंजीत सेन, गोविंद थापा, मुनेंद्र खंडूरी, सुनीता सिंह, केएन शर्मा एवं गढ़वाली फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती सतेश्वरी भट्ट से मुलाकात कर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सरकार के 9 साल बेमिसाल के विषय में सभी विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा कर मोदी सरकार के कार्यकाल के लिए संतुष्टि जानी और उनके मोबाइल फोन से 9090 902024 पर मिस कॉल करवा कर अभियान से जोड़ा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाजन संपर्क अभियान के सह संयोजक संतोष सेमवाल, रायपुर विधानसभा के संयोजक राजेश बड़ोनी, विनोद देवली, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, रूद्रेश शर्मा, नरेश रावत, महेंद्र पुंडीर, संजय कौशल, अमित कौशिक, राजेंदेर भट्ट, हंस राज चमोली, शैलभ बडोनी, एसएस दुगताल, प्रीतम सिंह रावत, डीएस रावत आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581