श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन
परिवार का कोई भी सदस्य बीमार हो जाता है तो मजदूरों को कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ता है

देहरादून। सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने देहरादून स्थित ईएसआई के निदेशालय में निदेशक की अनुपस्थिति में ईएसआई सीएमओ डॉ आकाशदीप को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सीटू के जिला अध्यक्ष एस.एस. नेगी, जिला महामंत्री लेखराज उपस्थित थे।
इस अवसर पर लेखराज ने बताया कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में कार्यरत ठेकेदारों के वर्करों के परिजनों के नाम ईएसआई कार्ड में बड़ी संख्या में नहीं जुड़े है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों व विभाग को कई बार समस्या के समाधान हेतु कहा गया है, इस पर आंदोलन भी किया गया, कई दौर की वार्ता के पश्चात कौरे आश्वासन ही मिले और समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे मजदूरों को आर्थिक हानि हो रही है, एक तो मजदूरी बहुत ही कम है वहीं परिवार का कोई भी सदस्य बीमार हो जाता है तो मजदूरों को कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ता है इसलिए उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो जाती हैं।
उन्होंने मांग कि की डाकपत्थर में ही कैंप लगा कर कार्ड में उनके परिवार जनों के नाम शामिल किए जाएं। इस पर डॉ.आकाश दीप ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में क्षेत्रीय निदेशक ई एस आई सी प्रेमनगर को पत्र लिख कर अवगत कराएंगे ताकि शीघ्र कार्यवाही हो सके। वहीं दूसरी और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखंड में उप श्रमायुक्त को निर्माण श्रमिकों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर उन्होंने बताया कि डी एल रोड ,नालापानी रोड, सीमेंट रोड करणपुर, नदी रिस्पना के किनारे मजदूर बस्तियों में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक निवास करते हैं जिनको श्रमिक सुविधा केन्द्र दूर होने के कारण श्रमिकों को आर्थिक परेशानी तो होती है वही उनके दिहाड़ी की भी छुट्टी करनी पड़ती है जब उनका काम एक दिन में नहीं होता है तो कई दिनों की दिहाड़ी तक भी उनको छोड़ने पड़ती है, इसलिए उन्होंने मांग की है कि डीएल रोड, नदी रिस्पना के आसपास श्रमिक सुविधा केंद्र खोला जाए उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी बोर्ड से यह मांग कर चुके हैं BOCW बोर्ड द्वारा इस पर ध्यान नही दिया गया उन्होंने कहा कि शीघ्र श्रमिक सुविधा केंद्र डीएल रोड के आसपास खोला जाए ताकि बड़ी संख्या में रह रहे श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके और श्रमिक परेशान होने से भी बच सके। उन्होंने मांग की की आर्थिक सहायता के लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर श्रमिकों को आर्थिक लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर भी सीटू के जिला अध्यक्ष एस.एस नेगी, जिला महामंत्री लेखराज, मनीष कुमार मौजूद थे।




