उत्तराखंड समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त

हृदय विदारक घटना में घायल सभी रेल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

देहरादून 3 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बालासोर, उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत सभी लोगों को पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्राथर्ना की है। उन्होंने इस हृदय विदारक घटना में घायल सभी रेल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Back to top button