उत्तराखंड समाचार

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को एक ईमानदार सरकार दे सकती है

10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया।

देहरादून । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की केवल आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड को एक ईमानदार सरकार दे सकती है। एक मौक़ा हमें दें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर आये हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के उत्तराखंड चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के दस प्रमुख बिंदुओं को सारांश आज जारी कर दिया हैं। पार्टी का घोषणापत्र आगामी दो दिनों में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त कर शिक्षा-चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में एतिहासिक बदलाव किए हैं। उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता वोट देने से पहले दिल्ली में रहने वाले अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन कर दिल्ली में हुए विकास के बारे में पूछ सकते हैं। यदि कोई उनसे बोले कि दिल्ली में कुछ नहीं बदला तो उत्तराखंड की जनता आप पार्टी को वोट न दे। तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए हैं। 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। 21 सालों में प्रदेश में कुछ नहीं बदला। प्रदेश की दुर्दशा के दोनों जिम्मेदार हैं। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा नासूर है। भाजपा और कांग्रेस सबने लूटा है। अब पांच साल जनता फिर इनमें किसी भी पार्टी को दे देगी तो कुछ बदलने वाला नहीं है। अगले चुनाव में यही मुद्दे और नारे होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने सात साल में विकास किया है। स्कूल और अस्पताल बनाए हैं।

 

 

 

 

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने किया पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में केवल आप पार्टी ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। उनको करना आता है। दिल्ली में यह कर दिखाया है। दिल्ली के लोगों के काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन होता है। बावजूद इसके यहां कट लगते हैं। जनता को 24 घंटे बिजली देंगे। प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर का अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। गंभीर से लेकर हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। सड़कें ठीक करेंगे। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे।

उत्तराखंड हिदुंओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यामिक राजस्थानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुसलिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिखों को करतारपुर साहब दर्शन कराएंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581