उत्तराखंड समाचार

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 138 लोगों का सत्यापन

1 लाख 60 हजार रुपये का न्यायालय का चालान किया तथा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 6 ठेलियों का का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे चलाया गया कबाड़ियों एवं बाहरी सन्दिग्ध व्यक्तियों तथा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व सत्यापन अभियान। इस दौरान कुल 56 कबाड़ियों के यहां फेरी लगाने वाले कुल 138 लोगों का सत्यापन किया गया। जिनमें से 16 कबाड़ीयों के द्वारा अपने यहां काम करने वाले / फेरी लगाने वालों का सत्यापन नहीं किया गया था जिनका 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। सत्यापन न कराने वाले 16 कबाड़ी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम का उल्लंघन करने पर की गई कार्यवाही। 1 लाख 60 हजार रुपये का न्यायालय का चालान किया तथा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 6 ठेलियों का का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
वर्तमान में दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं बाहरी व्यक्तियों /कबाडियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कडे आदेश- निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार ,पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोभाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के मार्गदर्शन / पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा द्वारा स्वयं के नेतृत्व में लगातार मिल रही शिकायतों / बाहरी व्यक्तियों / कबाड़ियो, सड़क पर अतिक्रमण करने वाले के सत्यापन हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिस पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आज आकस्मिक रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा माता मंदिर रोड, धर्मपुर, हरिद्वार बायपास रोड, मोथरावाला, जोगीवाला रिंग रोड, डिफेंस कॉलोनी नवादा आदि स्थानो मे सत्यापन अभियान चलाया गया पुलिस टीम द्वारा कुल 56 कबाड़ियो का सत्यापन किया गया। जिसमें 16 कबाड़ियो के द्वारा अपने यहां फेरी लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन नही कराया गया था। जिनका मौके पर पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधिनियम की धारा 83 में 10-10 हजार का (कुल 1 लाख 60 हजार रूपये का) कोर्ट का चालान किया गया तथा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 6 ठेलियों का का 81 पुलिस एक्ट में (250*6=1750) चालान किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581