
देहरादून। विश्व जागृति मिशन देहरादून मंडल के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में आयोजित सत्संग में आनंद धाम दिल्ली से आये मनोज शास्त्री ने सतगुरु सुधांशु महाराज के परिवार जोड़ों अभियान के विषय पर चर्चा की। मिशन के वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र शर्मा एवम् श्रीमती वीना शर्मा की विवाह वर्षगांठ पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।




