उत्तराखंड समाचारधर्म

देश की खुशहाली के लिये किया विशेष पूजा अनुष्ठान

श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कथा व्यास सुभाष जोशी के मुखारविंद से सामुहिक संगीतमय दिव्य और भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर देश की खुशहाली और उन्नति के लिए विशेष पूजा अनुष्ठान किया गया।

आज कुम्हार मंडी में स्थित ‘शिव पार्वती मंदिर’ में मंदिर समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कथा व्यास सुभाष जोशी के मुखारविंद से सामुहिक संगीतमय दिव्य और भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की खुशहाली और उन्नति के लिए पवन पुत्र हनुमान जी से प्रार्थना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निखिल प्रजापति, सुमित, परस, अभिषेक, मयंक, नितिन, मयूर, अंकुर, संजय सिंघल, लाल चंद शर्मा, प्रेम चंद अग्रवाल, बाल किशन शर्मा, संजीव गुप्ता, आयुष जैन, विजय कुमार, रोशन राणा, विनय प्रजापति, अशोक कुमार मदन लाल आयुष उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button