Uncategorized

कांग्रेस सेवादल ने किया घर-घर जनसंपर्क

कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के समर्थन में वोट मांगे

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने वार्ड 78 टर्नर रोड में सैनिक कॉलोनी सी 13 उगल भट्टा क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। आज प्रातः प्रदेश कांग्रेस सेवा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़ के मार्ग दर्शन मे कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हुए धर्मपुर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल के समर्थन में वोट मांगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़, जिला उपाध्यक्ष सेवादल रविंद्र जैन, महानगर सचिव अकरम, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, वार्ड 79 के अध्यक्ष लोकेश्वर देव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button